जमुई: जवाहर हाई स्कूल के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार युवकों में से एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 12, 2026 शहर स्थित जवाहर हाई स्कूल के पास बुधवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों में से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि दो युवक बाल- बाल बच गया। घायल युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।