जमुई: लखय गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत लखय गांव के पास बुधवार की रात 8:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई। उंसके बाद परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे हैं।