कामां: कामां पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड 3 हाइवा ट्रक जब्त, दो चालक गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 हाइवा ट्रकों को जब्त किया। पुलिस ने मौके से दो चालकों को गिरफ्तार किया, जबकि एक चालक फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कामां-कोसी रोड स्थित गांव उदाका के पास कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को रोका। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।