धौलपुर: उधार में शराब और घर-घर में कलह! विरौंधा के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एसपी से लगाई गुहार
मनियां थाना क्षेत्र के विरौंधा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव निवासी संजू ठाकुर द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव का