सुल्तानगंज: नल-जल योजना से वंचित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर 45 मिनट तक सड़क जाम
प्रखंड की मसदी पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित शिवनंदपुर पासवान टोला के ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर बुधवार शाम करीब 4 बजे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाल्टी और गैलन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने विभाग और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनके टोले में आज तक नल-जल योजना