अतरौली: अतरौली में गलत इंजेक्शन से 12 वर्षीय बच्ची की मौत का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
अतरौली में गलत इंजेक्शन से 12 वर्षीय बच्ची की मौत का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा सोमवार दोपहर 2बजे करीब अतरौली के राठी चौराहे पर स्थित एक बिना नाम के निजी क्लीनिक में कथित रूप से गलत इंजेक्शन लगने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत का आरोप लगा है। नगर के मोहल्ला पीर बहादुर निवासी हबीब की पुत्री नुजालिया को खांसी की शिकायत पर राठी चौराहे पर स्थित क्लीनिक पर लेकर आए।