निचलौल: कोठीभार थाना क्षेत्र के बीसोखोर में हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज
कोठीभार थाना क्षेत्र के बीसोखोर निवासी युवक ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर मारपीट के मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हरिराम शर्मा ने आरोप लगाया है कि खेत से घर जाते समय रास्ते में नहर पुलिया पर बैठे कुछ लोगों ने मेरी बाइक रोक कर मुझे मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है।