जबेरा: ग्राम डेरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
Jabera, Damoh | May 22, 2026 जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयसागर के ग्राम डेरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज शुक्रवार की शाम 7 बजे मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी कथा में सम्मिलित हुए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया।भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।