सीतापुर: परसेड़ी में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से व्यक्ति की मौत, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के परसेड़ी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से हरगांव क्षेत्र निवासी की मौत हो गई। व्यक्त की मौत के बाद परिवार वालों ने कुछ लोगों पर शराब पिलाने के बाद हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है पुलिस के द्वारा तहकीकात जारी है।