बमोरी: शेरपुर गांव के जंगल से हार जीत का दांव लगाते हुए 3 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, ताश की गड्डी और पैसे बरामद
Bamori, Guna | Jan 28, 2024 शेरपुर गांव के जंगल से बमोरी थाना पुलिस ने हार जीत का दांव लगाते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और ₹6970 भी बरामद किए हैं। आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।