बज्जू: मारपीट मामले में चार नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ रणजीतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Bajju, Bikaner | Jun 28, 2026 रणजीतपुरा पुलिस थाने में चक 2 एचएलएम हाई लेवल वितरिका निवासी मनीष की ओर से मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया है। प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बलवीर सिंह, भगवान सिंह, जोगराज तथा दो अन्य व्यक्तियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कांस्टेबल नेनूराम को सौंपी गई है।