बहरोड़: बहरोड़-कुंड हाईवे पर स्कॉर्पियो और स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत, चालक घायल, टक्कर से स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा चकनाचूर
Behror, Alwar | Oct 22, 2026 बहरोड़-कुंड स्टेट हाईवे-111 पर भीटेड़ा गांव के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार का चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।