जगदलपुर: TCS में अवैध धर्मांतरण के विरोध में बजरंग दल ने जिहादी मानसिकता का पुतला फूंका, जताया तीखा विरोध
जगदलपुर के चांदनी चौक के पास शनिवार दोपहर 1 बजे बजरंग दल द्वारा एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए और धर्मांतरण तथा लव जिहाद के मुद्दे को लेकर गहरी चिंता और विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की।