सूरजपुर: बैकवर्ड क्लास कोल एंप्लाइज एसोसिएशन ने नवनियुक्त निदेशक कार्मिक का किया गया सम्मान।
एसईसीएल के नवनियुक्त निदेशक कार्मिक बिरंची दास के साथ बैकवर्ड क्लास कोल एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन एसईसीएल बिलासपुर जोन की इंदिरा बिहार कालोनी बिलासपुर के बिलासपुर भवन में बैठक रखी गई। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव मंगला सिंह यादव व अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार चंद्रा के नेतृत्व में एसोसिएशन की तरफ से नवनियुक्त निदेशक कार्मिक बिरंची दास का शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैठक में एसोसिएशन ओबीसी पिछड़ा वर्ग के कामगारों की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर नवनियुक्त निदेशक कार्मिक त्वरित कार्यवाही करने की बात कही।