मंझनपुर: इब्राहिमपुर में अतिक्रमण से बंद हुआ गांव का रास्ता, जलभराव से बढ़ा बीमारी का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा इब्राहिमपुर के ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार को लगभग 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आम रास्ते और नाली पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।