इंदौर में जिला बदर आदेश का उल्लंघन, हसन रंगीला गिरफ्तार
इंदौर में जिला बदर किए गए हसन उर्फ रंगीला को रावजी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 23 सितंबर 2026 को छह महीने के लिए इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार और खरगोन की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी एक महीने के भीतर ही वापस लौट आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने के दौरान पीछा कर उसे पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान उसके हाथ में चोट आई, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया।
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक, हसन रंगीला के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 21 अपराध दर्ज हैं। मामले में रावजी बाजार पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
#IndorePolice #IndoreNews #CrimeNews #PoliceAction #MadhyaPradesh
इंदौरपुलिस इंदौरसमाचार पुलिसकार्रवाई अपराधसमाचार मध्यप्रदेश
इंदौर पुलिस, हसन रंगीला, जिला बदर, रावजी बाजार पुलिस, राज्य सुरक्षा �
Indore, Indore | Oct 22, 2026