ओबरा: रजधन गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रजधन गांव निवासीनी 30 वर्षीय रानी पत्नी श्यामसुंदर वर्मा काफी देर तक घर से बाहर नही निकली।