मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: समस्याओं के समाधान के लिए हर बुधवार को समाहरणालय में लगेगा जन समाधान दिवस कैंप
पलामू जिले में आमजनों की समस्याओं को सरल रूप से समाधान करने को लेकर जन समाधान दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत में सोमवार सुबह 11 बजे समाहरणालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हर बुधवार को उनकी अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया जाएगा और अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।