जयपुर:संपत्ति की भूख और अंधविश्वास का गठजोड़ किस कदर इंसानी रिश्तों पर भारी पड़ सकता है, इसका एक वीभत्स उदाहरण जयपुर शहर में देखने को मिला है. यहां एक बेटी ने अपने ही ताऊ के परिवार और पांच पेशेवर हत्यारों के साथ मिलकर अपनी सगी मां की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसने पुलिस प्रशासन समेत पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. मामले में डिजिटल साक्ष्य सामने आने के बाद अब पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री के तांत्रिक कोण की जांच कर रही है. इस षड्यंत्र में युवती ने अपने ताऊ और ताऊ के लड़के को भी साथ लिया था.
पुलिस ने मृतका की बेटी उसके जेठ और पांच सुपारी किलर्स को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पुलिस को आरोपियों की गाड़ी और घर से कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जो हत्या की वारदात से पहले तंत्र-मंत्र के षड्यंत्र की तरफ साफ इशारा कर रहे हैं. जयपुर (पूर्व) डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि मृतका नीरज शर्मा की बेटी आयुषी और जेठ मोहन स्वरूप के साथ ही सुपारी