सहारनपुर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप सहारनपुर के इस्लामिया डिग्री कॉलेज रोड स्थित महर्षि कालू राम के मंदिर शुक्रवार शाम 4:00 बजे पहुंचे। जहां पर उनका समाज के लोगों द्वारा व पार्टी के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर पर सर्वप्रथम उन्होंने महर्षि कश्यप की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित किए ओर उनको नमन किया।