बीकानेर: बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे रहने वाली महिला के आत्महत्या मामले में केस हुआ दर्ज
शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। जानकारी मिली है कि बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे पवनपुरी में रहने वाली 56 वर्षीय सरोज खींची ने मकान की लॉबी में लगे जंगले पर बने बच्चों के झूले से फांसी लगा ली।परिजनों को पता लगने पर उसे पीबीएम ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।