बीकानेर: विजय वर्गी ढाणी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर हुई मौत
जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के जयपुर रोड स्थित विजय वर्गीय ढाणी के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना के बाद खिदमतगार समिति व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।