बीकानेर: बीकानेर में 2 दिन मनाई जाएगी दीपावली, पहले दिन लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
दीपावली का त्योहार इस बार देश भर में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2 दिनों तक मनाया जा रहा है। बीकानेर में भी 31 अक्टूबर को वैष्णव संप्रदाय से जुड़े लोग दीपावली मना रहे हैं। दीपावली के मध्य नजर बीकानेर नगर सेट लक्ष्मीनाथ मंदिर में गुरुवा सुबह से ही श्रदालुओं का तांता लगा रहा वही दो दिन दीपावली के त्यौहार को देखते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर भी भक्तों के लिए दिनभर खुला रहा।