Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

सिकंदरपुर: सिकंदरपुर थाने पर पेड़ों की नीलामी सकुशल सम्पन्न, 4.50 लाख में हुई बोली

Sikanderpur, Ballia | Apr 9, 2026
सिकंदरपुर थाना परिसर में स्थित पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हो गई। इस नीलामी में क्षेत्र के कुल 70 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे कार्यक्रम में प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।

MORE NEWS

बलिया में घाघरा नदी का कटान लगातार भयावह होता जा रहा है। शनिवार को गोपाल नगर टांडी गांव में तेज कटान के चलते प्राथमिक विद्यालय का आधा हिस्सा कुछ ही सेकेंड में नदी में समा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कटान की भयावह तस्वीरों ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया, तो आसपास के कई और मकान, सड़कें और सरकारी भवन भी नदी की चपेट में आ सकते हैं।

इधर, चांदपुर और महाराजपुर गांवों में भी घाघरा का जलस्तर और कटान बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ विभाग समय पर ठोस कदम उठाने में विफल रहा, जिसके कारण हर साल लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बाढ़ विभाग से तत्काल स्थायी कटानरोधी कार्य शुरू करने तथा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
#Balliakhabar #GhaghraRiver #flood #RiverErosion  #UttarPradesh  #FloodAlert #primaryschool

बलिया में घाघरा नदी का कटान लगातार भयावह होता जा रहा है। शनिवार को गोपाल नगर टांडी गांव में तेज कटान के चलते प्राथमिक विद्यालय का आधा हिस्सा कुछ ही सेकेंड में नदी में समा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कटान की भयावह तस्वीरों ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया, तो आसपास के कई और मकान, सड़कें और सरकारी भवन भी नदी की चपेट में आ सकते हैं। इधर, चांदपुर और महाराजपुर गांवों में भी घाघरा का जलस्तर और कटान बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ विभाग समय पर ठोस कदम उठाने में विफल रहा, जिसके कारण हर साल लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बाढ़ विभाग से तत्काल स्थायी कटानरोधी कार्य शुरू करने तथा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। #Balliakhabar #GhaghraRiver #flood #RiverErosion #UttarPradesh #FloodAlert #primaryschool

Belthara Road, Ballia | Jul 28, 2026

#बलिया:#मनियर पुलिस ने 123 आबकारी मामलों की 2150 लीटर अवैध देशी शराब नष्ट की*

 शासन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन” अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 और 2025 में दर्ज आबकारी अभियोगों में बरामद अवैध देशी शराब को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र व थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

न्यायालय सि.ज.जू.डि. पश्चिमी/जे.एम. बलिया के आदेश के क्रम में 27 जुलाई 2026 को थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, उपजिला मजिस्ट्रेट बांसडीह, जिला आबकारी अधिकारी बलिया, थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी और हे.मु. योगेन्द्र यादव की उपस्थिति में कुल 123 आबकारी अभियोगों में बरामद 2150 लीटर कच्ची शराब को थाना परिसर के बगल में गड्ढा खोदकर विनष्टीकरण किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस के अनुसार इस तरह की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

#बलिया:#मनियर पुलिस ने 123 आबकारी मामलों की 2150 लीटर अवैध देशी शराब नष्ट की* शासन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन” अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 और 2025 में दर्ज आबकारी अभियोगों में बरामद अवैध देशी शराब को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र व थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। न्यायालय सि.ज.जू.डि. पश्चिमी/जे.एम. बलिया के आदेश के क्रम में 27 जुलाई 2026 को थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, उपजिला मजिस्ट्रेट बांसडीह, जिला आबकारी अधिकारी बलिया, थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी और हे.मु. योगेन्द्र यादव की उपस्थिति में कुल 123 आबकारी अभियोगों में बरामद 2150 लीटर कच्ची शराब को थाना परिसर के बगल में गड्ढा खोदकर विनष्टीकरण किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस के अनुसार इस तरह की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Sikanderpur, Ballia | Jul 28, 2026