छतरपुर नगर: नगर पालिका की अनदेखी पर भड़कीं फरियादी, एसपी से लगाई न्याय की गुहार, दिया आवेदन
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले एक मामले में पीड़ित महिला किरण तिवारी ने छतरपुर एसपी को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। मामला अवैध रूप से प्रधानमंत्री आवास निर्माण से जुड़ा है।पीड़िता किरण तिवारी का आरोप है कि रामदेवी मिश्रा ने नगर पालिका के अधिकारियों से मिलीभगत से उनकी जमीन पर आवास बनाया जा रहा है।पीड़िता ने आज 26 मई दोपहर करीब 4:00 बजे आवेदन दिया।