थाना हैदराबाद क्षेत्र के सिकंदराबाद रोड पर निजामपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी गोला लाया गया, डॉक्टरों ने हालात को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।