अनूपपुर: सैतिनचुआ में स्टैंड एलन निर्माण से जल संकट में राहत, विद्युतीकरण की समस्या भी जल्द होगी दूर
जिला पंचायत सदस्य भारती केवट द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलकोना के ग्राम सैतिनचुआ में स्टैंड एलन (पानी की व्यवस्था) का कार्य कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्य से गांव में पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी और लोगों को दैनिक उपयोग के लिए पानी मिल सके ।