नईसराय: नई सराय क्षेत्र में छाए बादल, तापमान में गिरावट दर्ज
नई सराय क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों को फौरी राहत मिली है। रविवार शाम 5 बजे आसमान पर छाए बादलों के कारण मौसम ठंडा हो गया। इस दौरान मियापुर और मूडरा क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बीते एक सप्ताह से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। बताते हैं कि, तापमान में हर दिन बढ़ोतरी हो रही थी।