सदर: चौबेपुर पुलिस ने सरकारी निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, राजवारी में चल रहे भवन निर्माण कार्य में बाधा डालने और मजदूरों को धमकाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।