लखीमपुर: नई मशीन में तकनीकी खराबी से राशन कार्ड धारकों को नहीं वितरित हो रहा राशन, समस्याओं को लेकर कोटेदार पहुंचे कलेक्ट्रेट
नई तकनीकी मशीन सभी सरकारी कोटे पर दिनांक 15 मार्च से लगवाई गई है। मशीन में तकनीकी खराबी के कारण लोगों को राशन वितरित नहीं हो पा रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जिले के कई कोटेदारों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को बताया कि नई मशीन में नेटवर्क की समस्या लगातार बनी हुई है जिसके कारण राशन की तौल ना होने से समस्या उत्पन्न हो रही है।