उचकागांव: धर्मचक में सर्वे की मापी के दौरान युवक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव में सर्वे की मापी के दौरान कुछ लोगों ने गांव के खलिकुज्जमा अहमद के गर्दन में गमछी लपेटकर जमकर पिटाई की गई। वही पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी गई है।घटना 11 मई के दिन की है। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।