रसूलाबाद: मौजमपुर में पीड़िता के खेत की फसल जोतने और जातिसूचक गालीगलौज का आरोप, आधा दर्जन नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
रसूलाबाद क्षेत्र के मौजमपुर निवासी गीता देवी पत्नी बृजेश ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके खेत में बोई गई बरसीम व गेहूं की फसल को गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से जोत दिया।जब उन्होंने अपने पुत्र अंकित कुमार,वैभव और पुत्री विजेता के साथ विरोध किया तो अभियुक्तगणों ने जातिसूचक गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी