बरेली: लीची बाग के रहने वाले किशोर ने अपने मामा पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
किला थाना क्षेत्र के लीची बाग के रहने वाले एक किशोर ने अपने ही मामा पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है । मारपीट करने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।