बरेली: इज्जत नगर क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में नामजद गौरव सक्सेना के समर्थन में आया कायस्थ समाज, निष्पक्ष जांच की मांग
इज्जत नगर क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में नामजद हुए गौरव सक्सेना के समर्थन में आया कायस्थ समाज, निष्पक्ष जांच की मांग।पीलीभीत बाईपास पर प्लाट विवाद के चर्चित गोलीकांड में तीन बार के शास्त्री नगर वार्ड के पार्षद और युवा कायस्थ नेता अधिवक्ता गौरव सक्सेना को नामजद किए जाने और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने पर कायस्थ समाज में उबाल है।