बरेली: सीबीगंज थाना पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपए की कीमत के गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सीबीगंज थाना पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपए की कीमत के गांजे के साथ दो अभिक्तों को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से पुलिस ने 3 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त काफी लंबे समय से गांजा तस्करी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।