बुढ़ार: जेलों में स्वास्थ्य शिविर: 468 कैदियों की जांच, मुफ्त इलाज किया गया
Burhar, Shahdol | Apr 27, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला जेल, उपजेल बुढार व ब्यौहारी में स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। वर्चुअल शुभारंभ न्यायाधीशों द्वारा किया गया। कुल 468 बंदियों की जांच, ब्लड सैंपलिंग व निःशुल्क दवाइयां दी गईं।जानकारी सोमावर दोपहर दो बजे जन संपर्क विभाग ने दी है।