केशकाल: पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का गुलाबपारा में कांग्रेसियों ने किया स्वागत
जगदलपुर प्रवास के दौरान रविवार को करीब 11.30 बजे छग प्रदेश पूर्व सीएम भूपेश बघेल केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलबापारा में आगमन हुआ। केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में क्षेत्र के कांग्रेसियों के द्वारा भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया है। जिसके बाद भूपेश बघेल जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गए।