कोंडागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम ने जन-जंगल यात्रा–2.0 की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
27 जून को होने वाली जन-जंगल यात्रा–2.0 की तैयारियों को लेकर गुरूवार को केशकाल में 12 बजे विधायक नीलकंठ टेकाम ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और जन-जागरूकता फैलाना है। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने तथा ट्रैकिंग के दौरान सुरक्षा के लिए सभी प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से जूते पहनने के निर्देश दिए।