यमुनापार में NH-30 हाईवे पर अंधेरा, गौहनिया से नारीबारी तक सैकड़ों स्ट्रीट लाइटें बंद
प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गौहनिया से घूरपुर होते हुए नारीबारी तक सड़क किनारे और डिवाइडर पर लगी सैकड़ों स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं।
हाईवे पर जगह-जगह लाइटें बंद होने से रात में घना अंधेरा छाया रहता है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ जगह इक्का-दुक्का लाइटें ही जलती हैं, पर्याप्त रोशनी न होने से दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों के लिए खतरा और बढ़ जाता है, लेकिन अब तक इन्हें दुरुस्त कराने में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
#viralpost