बेरमो: टायर रिसोल करने वालों को कड़ी चेतावनी, फुसरो में उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Bermo, Bokaro | Apr 2, 2026 बेरमो के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र एवं बेरमो अंचल के सभी आम नागरिकगणों को सूचित किया जाता है कि सूचनानुसार फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में कई टायर रिसोल का कार्य करने वाले दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा वायु प्रदुषण फैलाया जा रहा है जिसके कारण आम नागरिकगण सहित बच्चों एवं वृध नागरिकों को सॉस लेने की समस्याओं का सामाना करने संबंधी शिकायत प्राप्त हो रही है।