खेरागढ़: खेरागढ़ बाईपास पर टैग लगा नंदी घूमता मिला, गौशाला व्यवस्था पर उठे सवाल
रविवार शाम 4 बजे खेरागढ़ के बाईपास मार्ग पर एक नंदी खुलेआम विचरण करता नजर आया, जिसके कान में गौशाला का टैग लगा हुआ है। इससे गौशाला प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं कि टैग लगे पशु बाहर कैसे पहुंच गया। राहगीरों ने बताया कि नंदी सड़क पर घूम रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और पशु