बरेली: बेटे-बहू बने दुश्मन, गोद भराई में मचाया तांडव, बुजुर्ग पिता को पीटा, 3 मकानों पर जबरन कब्जा, SSP से लगाई गुहार
बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कानूनगो अपने ही बेटे-बहू के अत्याचार से परेशान होकर दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ओमप्रकाश शर्मा का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा यतेन्द्र कुमार शर्मा और बहू सोमवती मिलकर लगातार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये सिलसिला कोई नया नहीं, बल्कि पिछले कई महीन