बक्सर: धीमी प्रगति पर सांसद सख्त: दिशा बैठक में अधिकारियों को लगी फटकार, समय पर काम का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 10, 2026 समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को सांसद सह दिशा अध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की शुक्रवार को पूरे दिन बैठक हुई। बैठक में जिले की विकास योजनाओं की धीमी गति और लापरवाही पर सांसद ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सभी काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने की सख्त हिदायत दी।।