चंदौली: मढ़िया के समीप एक लॉन के पास खंडहर में मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी, लाया गया मोर्चरी
चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप स्थित एक लान के पास रविवार सुबह खंडहर में युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रोहित साहनी 30 वर्ष निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।