पूरनपुर: कोतवाली के हवालात में आरोपी की बिगड़ी हालत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी मुन्ना पुत्र इकवाल को रात्रि के समय पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसको कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया था। मंगलवार को अचानक आरोपी की हवालात में हालत बिगड़ गई जिससे उपचार के लिए पुलिस ने पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।