पडरौना: कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 51 खोए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए, खोए मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे खिले
कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए जनता का भरोसा मजबूत किया है। SP के निर्देशन में और ASP के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। C.E.I.R. पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस सेल की टीम ने जनपद, गैर-जनपद और अन्य राज्यों से कुल 51मोबाइल मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं।