पडरौना: सेमरा हर्दो उत्कर्ष सिंह हत्याकांड: आरोपियों के परिजनों ने कलेक्ट्रेट डीएम को सौंपा ज्ञापन, रासुका हटाने की मांग की
कुशीनगर सेमरा हर्दो गांव के एक परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है। यह परिवार अगस्त माह में हुए हत्याकांड के आरोपियों का है। परिजनों का आरोप है कि मृतक उत्कर्ष सिंह जबरन उनके घर में घुसा था और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व जोर-जबरदस्ती की। इसी दौरान हुए विवाद में मारपीट हुई, जिसमें उत्कर्ष सिंह की मौत हो गई थीं।