पडरौना: कुशीनगर में शीतलहर के बीच डीएम और एसपी ने सभागार में जनता दर्शन किया, आमजन की समस्याओं पर कार्रवाई के दिए निर्देश
कुशीनगर में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने आज मंगलवार सुबह से दोपहर तक संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जनता दर्शन के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। प्रत्येक प्रकरण की विस्तारपूर्वक सुना।