फारबिसगंज: फारबिसगंज के मझुआ पंचायत में चार परिवार के घरों में लगी आग, बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात
फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ पंचायत रानीगंज डुमरिया में अचानक आग लगने से चार परिवार का घर जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल बुधवार को 11 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. आग लगने पर ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तक में चारों परिवार के घर जल कर राख हो गया था.