फारबिसगंज: जोगबनी में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने से 3.5 घंटे विलंब से चली, ठंड में परेशान रहे यात्रीगण
जोगबनी से आनंद विहार दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12487 का इंजन ट्रेन के प्रस्थान करने के समय ही जोगबनी रेलवे स्टेशन पर खराब हो जाने से ट्रेन के नियत समय से लगभग साढ़े तीन घंटा विलंब हो जाने से उक्त ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों व यात्रियों को छोड़ने वाले लोगो को सिहरन भरी ठंड के दौरान फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर परेशान होना पड़ा.